Jalandhar Today 02 Dec 2020: श्री कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर में हिंदू संगठन की बैठक दो बजे, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
Jalandhar Today Newsः जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी। आइए नजर डालते हैं आज बुधवार दो दिसंबर को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, दो दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है। दशहरा पर प्रभु श्री राम का पुतला फूंकने वालों के खिलाफ कम नहीं हो रहा रोष, शहर में राज्य भर के हिंदू संगठन आज जिताएंगे अलख। हिंदू देवी देवताओं की हो रही बेअदबी को लेकर करेंगे चिंतन।
- श्री कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर में आज राज्य भर हिंदू संगठन दोपहर 12 बजे करेंगे बैठक, जिसमें प्रभु श्री राम का पुतला जलाए जाने की विरोध में रणनीति तैयार की जाएगी, इसके उपरांत दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके बारे में विस्तार के साथ बताया जाएगा।
- श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाजार शेखां में मनाया जाएगा बाला जी का जन्मदिवस, शाम 5 बजे भजनों के साथ करेंगे मंत्र मुग्ध।
- गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर में होगा समागम, आज दोपहर 3 बजे रागी जत्था को करेंगे सम्मानित।