Move to Jagran APP

Jalandhar Today 27th September 2021 : कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों का धरना सुबह 6 बजे से, जानिए और क्या है जालंधर में आज

जालंधर में कृषि सुधार कानून का विरोध कर रहे किसानों की तरफ से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसके तहत तड़के 6 बजे से लेकर बाद दोपहर 4 बजे तक शहर की सब्जी मंडी मार्केट एसोसिएशन तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 06:25 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 06:25 AM (IST)
Jalandhar Today 27th September 2021 : कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों का धरना सुबह 6 बजे से, जानिए और क्या है जालंधर में आज
जालंधर में कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसान आज देंगे धरना।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमार, 27 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

मांगों को लेकर किसानों का धरना आज

सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि सुधार कानून का विरोध कर रहे किसानों की तरफ से 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसके तहत तड़के 6 बजे से लेकर बाद दोपहर 4 बजे तक शहर की सब्जी मंडी, मार्केट एसोसिएशन तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। इसी क्रम में तड़के 6 बजे पीएपी चौक, भूर मंडी वा प्रतापपुरा मेन रोड में किसानों द्वारा धरना लगाया जाएगा। इस दौरान तमाम यातायात बंद रखे जाएंगे।

जेड शहर के विकास को लेकर होगी चर्चा

शहर के विकास को लेकर एफएंडसीसी की बैठक निगम के कांफ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राजा वा निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में शहर में चलाए जा रहे विकास कार्य तथा नए शुरू होने वाले प्रोजेक्टों पर चर्चा की जाएगी।

जेड राशन वितरण समारोह

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह का आयोजन बाद दोपहर 4 बजे होगा। जिसमें गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरा गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

फैकल्टी प्रोग्राम

एनआईटी में ऑनलाइन फैकल्टी प्रोग्राम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.