यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Today 1 November 2022: मेला गदरी बाबेयां का आयोजन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज
Jalandhar Today News जालंधर में देश भगत यादगार हाल में मेला गदरी बाबेयां का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं। 1 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
मेला गदरी बाबेयां दा
देश भगत यादगार हॉल में मेला गदरी बाबेयां का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान किताबों के स्टाल लगाने के साथ-साथ गदरी लहर को लेकर प्रसिद्ध विद्वान विस्तार के साथ जानकारी देंगे।
योगा कैंप के दौरान बताएंगे बेहतर स्वास्थ्य के गुर
आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 7.30 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुरु भी दिए जाएंगे। इस दौरान योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।
आर्य सम्मेलन
आर्य समाज मंदिर माडल टाउन में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
पौधारोपण कार्यक्रम
अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से राज नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। जिसमें क्लब के प्रधान संजीव गंभीर तथा क्लब के अन्य पदाधिकारी विशेष रुप से शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।
हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।
