Move to Jagran APP

Jalandhar Today 15th October 2021 : शहर में विभिन्न जगहों पर मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज दशानन का दहन किया जाएगा। शहर में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से रावण कुंभकर्ण तथा मेघनाथ के पुतले सजाए गए हैं। शहर में पुडा ग्राउंड लाडोवाली रोड दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस दशहरा ग्राउंड कीर्ति नगर आदर्श नगर पार्क तथा ढन मोहल्ला में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 08:29 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 08:29 AM (IST)
Jalandhar Today 15th October 2021 : शहर में विभिन्न जगहों पर मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 15 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

शहर में आज होगा दशानन का दहन

शहर में आज दशानन का दहन किया जाएगा। इस क्रम में शहर में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाथ के पुतले सजाए गए हैं। जिनका दहन शुक्रवार को सूर्य अस्त होने के साथ ही किया जाएगा। इस क्रम में पुडा ग्राउंड लाडोवाली रोड, दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस, दशहरा ग्राउंड कीर्ति नगर, आदर्श नगर पार्क तथा ढन मोहल्ला में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इससे पूर्व विभिन्न इलाकों से शोभायात्रा निकालकर दशहरा स्थल पर संपन्न होंगी।

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में बने ट्रस्ट महाकाली मंदिर की पहली मंजिल शुक्रवार को खोली जाएगी। इस दौरान महिलाएं भी यहां पर मां महाकाली के दर्शन कर सकेंगी। सुबह 8 बजे से लेकर दिनभर यह मंदिर खुला रहेगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

भजन संध्या

प्राचीन हनुमान मंदिर हवन यज्ञ भजन संध्या शाम 7 बजे से।

----------------------------------

होशियारपुर में यह रहेगा खास

होशियारपुर : आज जिला में धूमधाम से मनाया जाएगा विजय दशमी का त्यौहार।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 378वें दिन में करेंगे रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 340वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह की अध्यक्षता धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

होशियारपुर : जिला परिसर में चल रहे जम्हूरी किसान सभा व कुल हंिदू सभा के दिन रात का धरना को 339वें दिन में पहुंच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.