Move to Jagran APP

Jalandhar Today 8th November 2021: नहाए खाए के साथ छठ पूजा शुरू, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में नहाए खाए के साथ आज छठ पूजा प्रारंभ हो जाएगी। 10 नवंबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नहरों में पानी का प्रबंध जरूरी था। लेकिन प्रशासन द्वारा इस बार यह व्यवस्था नहीं की गई।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 07:20 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 07:20 AM (IST)
Jalandhar Today 8th November 2021: नहाए खाए के साथ छठ पूजा शुरू, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज से छठ पूजा शुरू हो गई है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 18 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

शहर के छठ घाटों में आज किया जाएगा दौरा

सोमवार को नहाए खाए के साथ छठ पूजा प्रारंभ हो जाएगी। 10 नवंबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नहरों में पानी का प्रबंध जरूरी था। लेकिन, प्रशासन द्वारा इस बार यह व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते श्री छठ पूजा प्रबंधक कमेटी जालंधर की तरफ से शहर में अस्थाई छठ घाट तैयार करवाए जा रहे हैं। जहां पर संस्था की टीम दोपहर 3 बजे दौरा करेगी। इस दौरान लोगों को छठ पूजा के दौरान तमाम व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे होगा।

वैक्सीन कैंप

अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा।

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से होगा।

बैठक

शिवसेना समाजवादी की बैठक संविधान चौक में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा पर धरने का 396वां दिन।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 392वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 402वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर : निरंतर 364वें दिन मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहिंदू किसान सभा द्वारा रोष धरना।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में जमहूरी किसान सभा व कुलहिंदू सभा के दिन रात का धरना 362वें दिन में प्रवेश।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.