Move to Jagran APP

Jalandhar Today 10th October 2022 : श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम 6 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। नौवे नवरात्र पर मंदिरों में पूजन होंगे और देर रात तक रामलीला मंचन होंगे। वहीं श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम छह बजे।

By Jagdish Kumar Edited By: Vinay kumarPublished: Tue, 04 Oct 2022 07:55 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 07:55 AM (IST)
Jalandhar Today 10th October 2022 : श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम 6 बजे, जानिए और क्या खास है आज
श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम 6 बजे होगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं  4 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। मंगलवार को जिले की सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। नौवे नवरात्र पर मंदिरों में पूजन होंगे और देर रात तक रामलीला मंचन होंगे।

loksabha election banner

नवमी पूजन

मां चिंतपूर्णी मंदिर विक्रमपुरा में नवमी पूजन सुबह सात बजे।

मां दुर्गा पूजा

मकसूदां सब्जी मंडी में मां दुर्गा पूजा रात आठ बजे से।

भजन संध्या

श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम छह बजे।

रामलीला

मां अन्नपूर्णा मंदिर में रामलीला का मंचन रात 10 बजे से।

शिव कला मंच की तरफ से बस्ती शेख में रामलीला का मंचन रात 10.30 बजे।

गदईपुर सरकारी स्कूल के पास रामलीला का मंचन रात 9.30 बजे से।

गुरुनानक पुरा में रामलीला का मंचन रात 10 बजे से।

श्री रामलीला कमेटी ने कैंट में बनाई तीन मंजिली लंका

श्री रामलीला कमेटी प्रधान गणेश ने बताया कि कमेटी द्वारा दशहरा ग्राउंड में करवाए जा रहे दशहरा पर्व में तीन मंजिल लंका और 80 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों के अलावा पहली बार देर शाम तक होने वाले कार्यक्रम जनता में उत्साह भरेंगे।

-------------------

इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा अध्याय शुरू

जालंधर : ‘आजादी के 75 साल फिटनेस रहे बेमिसाल’ थीम के साथ इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा अध्याय गांधी जयंती पर शुरू हो गया है। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों सहित सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व स्कूल मुखियों को आदेश दिए हैं कि वे इस मुहिम के साथ सभी वर्गों को जोड़ें। इसमें कई गतिविधियां करवाई जाएंगी। जिन जिलों में एतिहासिक स्थान हैं, वहां दौरे करवाए जाएंगे।

यह भी पढें-  Operation Lotus पर जालंधर में भाजपा-आप के बीच घमासान, विधायक अंगुराल और अरोड़ा पर मानहानि का केस करने का एलान

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.