Move to Jagran APP

Jalandhar Today 7th November 2021 : जालंधर में आर्य सम्मेलन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान आर्य समाज के परिवार सत्संग कथा प्रवचनों में शामिल होंगे। आरती पूजा के उपरांत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 07:13 AM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 07:13 AM (IST)
Jalandhar Today 7th November 2021 : जालंधर में आर्य सम्मेलन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आर्य सम्मेलन का आयोजन आज सुबह 10 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 7 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

आर्य समाज मंदिर में आज होगा आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इसके ऊपर जिले भर से आए आर्य समाज के परिवार सत्संग कथा प्रवचनों में शामिल होंगे। आरती पूजा के उपरांत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया जाएगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से।

राशन वितरण समारोह

बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से राशन वितरण समारोह सैदां गेट में सुबह 11 बजे।

भजन संध्या

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम 6 बजे से।

पोलिंग कैंप

जिले के सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगेंगे। जिसमें नए वोट बनवाने व उसमें संशोधन करवाने सहित तमाम तरह के कार्य किए जाएंगे।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा पर धरने का 395वां दिन।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 391वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 401वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर : निरंतर 363वें दिन मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हिंदू किसान सभा द्वारा रोष धरना।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में जमहूरी किसान सभा व कुल हिंदू सभा के दिन रात का धरना 361वें दिन में प्रवेश।

यह भी पढ़ें-  पंजाब में किसानों ने किया अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का विरोध, कई जगह फिल्‍म के शो रुकवाए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.