विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Today 3rd November 2022: शहर में किशाेराें काे आज लगेगी वैक्सीन; जानें और क्या है खास

By Jagran NewsEdited By: Vipin Kumar
Published: Thu, 03 Nov 2022 07:59 AM (IST)

Jalandhar Today 3rd November 2022 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को ...और पढ़ें

Jalandhar Today 3rd November 2022: जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।
Jalandhar Today 3rd November 2022: जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 3rd November 2022:  15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।

नगर कीर्तन को लेकर होगा संपर्क अभियान

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में निकाले जा रहे नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा दीवान अस्थान से संपर्क अभियान शुरू होगा। यह संपर्क अभियान शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा। जिसमें संगत के अलावा गुरु घरों, गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

कार्तिक मास को लेकर प्रभातफेरी

चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग से कार्तिक मास को लेकर प्रभातफेरी सुबह 6 बजे से। जिसका विभिन्न संस्थानों की तरफ़ से स्वागत किया जाएगा।

राशन वितरण समारोह

लायंस भवन में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 3 बजे होगा। यह राशन वितरण लायंस क्लब जालंधर की तरफ से आयोजित किया जाएगा।

 हवन यज्ञ का आयाेजन

  • मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा।
  • मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।
  • प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे होगा।
  • प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा।

यह भी पढ़ें-Ludhiana News: नए अर्बन एस्टेट की आहट से 4 गांवों में जमीन के दाम हुए दोगुने, कालोनाइजर की बढ़ी रूचि

यह भी पढ़ें-Stubble Burning: पंजाब के इन 6 जिलाें में जल रही सबसे ज्यादा पराली, 3 दिन से टाॅप पर CM मान का शहर संगरूर