Move to Jagran APP

Jalandhar Today 3rd January 2021 : जालंधर में आज आर्य सम्मेलन में जिले भर से जुटेंगे श्रद्धालु

जालंधर में रविवार को आर्य समाज मंदिर में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से आर्य समाज के सदस्य व श्रद्धालु जुटेंगे। उधर अर्बन एस्टेट फेस वन में नया साल बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन शाम 5 बजे से होगा।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 08:15 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 08:15 AM (IST)
Jalandhar Today 3rd January 2021 : जालंधर में आज आर्य सम्मेलन में जिले भर से जुटेंगे श्रद्धालु
जालंधर के आर्य समाज मंदिर में आर्य सम्मेलन का आयोजन होगा।

जालंधरप, जेएनएन। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

loksabha election banner

- भगत सिंह कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से आर्य समाज के सदस्य व श्रद्धालु जुटेंगे। इस दौरान जहां आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, वहीं विशाल हवन यज्ञ में श्रद्धालु शामिल होकर आहुतियां देंगे। संस्था के अध्यक्ष रंजीत आर्य बताते हैं कि समारोह के दौरान जरूरतमंदों को जरूरी सामान भी वितरित किया जाएगा।

- अर्बन एस्टेट फेस वन में 'नया साल बालाजी के नाम' भजन संध्या का आयोजन शाम 5 बजे से ही होगा। जिसमें बालाजी फेम भजन गायक दीपक सरगम हाजिरी लगाएंगे। इस दौरान बालाजी को छप्पन भोग लगाए जाने के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी होगा।

- सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों के बारे में जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें हॉकी के विशेषज्ञ खिलाड़ियों को इसके बारे में बताएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.