Move to Jagran APP

Jalandhar Today 2nd July 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 2nd July 2022 जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर शहर में विभाग ने कमर कस ली है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 07:49 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 07:49 AM (IST)
Jalandhar Today 2nd July 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 2nd July 2022: जालंधर में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 2nd July 2022: 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

loksabha election banner

- युवाओं को दिए जाएंगे भांगड़े के गुर

लायलपुर खालसा कालेज में युवाओं को भांगड़ा वा गिद्दा के गुर शनिवर को सिखाए जाएंगे। इसके लिए कालेज में भांगड़ा कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। जिसमें भांगड़ा वा गिद्दा के एक्सपर्ट युवाओं को इसकी जानकारी देंगे।

- भगवान शनि देव पूजन

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इसका आगाज हवन यज्ञ साथ किया जाएगा।

- योगा कैंप

आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा। जिसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।

- हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

कैट की बैठक

व्यापारियों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था कैट की बैठक फगवाड़ा गेट स्थित जिला कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान व्यापारियों को दरपेश समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.