Move to Jagran APP

Jalandhar Today 29th November 2022: शहर में कई सेंटराें पर आज लगेगी फ्री वैक्सीन; जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 29th November 2022 शहर में एक बार फिर वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

By Sham Sehgal Edited By: Vipin KumarPublished: Tue, 29 Nov 2022 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 08:19 AM (IST)
Jalandhar Today 29th November 2022: शहर में कई सेंटराें पर आज लगेगी  फ्री वैक्सीन; जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 29th November 2022: शहर में कई जगह आज लगेगी वैक्सीन। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 29th November 2022: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 29 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।

- किसानों का धरना जारी

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में किसानों का धरना सुबह आठ बजे से होगा। इस दौरान सरकार से उनकी मानी गई मांगों को पूरा करने तथा शेष मांगे पूरी किए जाने को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

- समागम

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गढ़ा में समागम का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।

- संपर्क अभियान

श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से श्री गीता जयंती शोभा यात्रा को लेकर संपर्क अभियान श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर न्यू बारादरी से दोपहर 2 बजे।

- हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 9 बजे से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.