Jalandhar Today 29th June 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 29th June 2022 सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 29th June 2022: 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
सिख संगठनों की संयुक्त बैठक
जिले के सिख संगठनों की संयुक्त बैठक सिख तालमेल कमेटी के जीटी रोड पर स्थित कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान 15 जुलाई को शहर में मनाई जा रहे शस्त्र दिवस को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सिख तालमेल कमेटी के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- भजन संध्या
कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में भजन संध्या का आयोजन शाम 7 बजे होगा। जिसमें भजन गायक दीपक सरगम बालाजी के दरबार में भजनों का गुणगान करेंगे। इसकाे लेकर भक्ताें में उत्साह देखने काे मिल रहा है।
- योगा कैंप
आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा। जिसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा। याेग से ही कई बीमारियाें से निजात पाई जा सकती है।
- हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।