जागरण संवाददाता। Jalandhar Today 28th June 2022: नगर निगम कार्यालय में एफएंडसीसी सिंह की बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे कॉन्फ्रेंस हाल में होगी। इस दौरान शहर की विकास पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मेयर जगदीश राजा तथा निगम के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में शहर के विकास कार्याें पर माेहर लग सकती है।
- भजन संध्या
श्री देवी तालाब मंदिर में के दरबार में बाल संध्या का आयोजन शाम 7 बजे होगा। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे मां की महिमा का गुणगान करेंगे।
- फ्री वैक्सिन कैंप
- 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
- योगा कैंप
आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा। जिसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।
- हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।
हाेशियारपुर में आज
शिविर
-ज्ञानी करतार सिंह यादगारी सरकारी कालेज टांडा के एथलेटिक सेंटर में 30 जून तक प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है।
-गांव पलाहड़ के जगदीश राम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक माह के लिए ग्रीष्मकालीन खेल शिविर आरंभ।
a