Jalandhar Today 28th February ः साइकिल रैली से कोरोना के खिलाफ करेंगे जागरूक, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
Jalandhar Today 28th February ः जालंधर में श्री महावीर जैन नवयुवक संघ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन 28 फरवरी को श्री महावीर जैन स्कूल विजय नगर से सुबह 7 बजे से किया जाएगा। यह रैली में लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार , 28 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
यह भी पढ़ें - जालंधर में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर गूंजे 'जय रविदास' के जयघोष, शहरभर में हुए समागम
साइकिल रैली
- श्री महावीर जैन नवयुवक संघ की तरफ से लोगों को कोरोना महामारी को लेकर जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन 28 फरवरी को श्री महावीर जैन स्कूल विजय नगर से सुबह 7 बजे से किया जाएगा। यह साइकिल रैली विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगी।
यह भी पढ़ें - Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में फिर खतरनाक हुआ कोरोना, 18 स्टूडेंट्स व 3 टीचर्स समेत 81 नए केस
आर्य सम्मेलन
- आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस आर्य सम्मेलन का आगाज हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। इसके बाद प्रसिद्ध विद्वानों की ओर से प्रवचन व सत्संग के साथ श्रद्धालुओं को कृतार्थ किया जाएगा।
एग्जीबिशन
- देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इस एग्जीबिशन में देश भर से 75 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।
भजन संध्या
- श्री देवी तालाब मंदिर के शाही दरबार में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। इस भजन संध्या में कई प्रसिद्ध गायक हाजिरी लगाएंगे।
हवन यज्ञ
- धार्मिक गायक तथा कलाकारों की संस्था देवी जागरण संगठन की तरफ से मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें