Move to Jagran APP

Jalandhar Today 23rd September: - रामलीला में आज होगा लंका दहन, जानें शहर में आज क्या है खास

शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज बुधवार 18 नवंबर को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 07:43 AM (IST)
Jalandhar Today 23rd September: - रामलीला में आज होगा लंका दहन, जानें शहर में आज क्या है खास
श्री रामलीला की शुरुआत रात 10:30 बजे होगी।

जासं, जालंधर। जय महावीर क्लब बस्ती शेख की तरफ से जारी रामलीला जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को लंका दहन का मंचन किया जाएगा। इससे पूर्व रामलीला मंच पर विधिवत पूजन होगा। रामलीला की शुरुआत रात 10:30 बजे होगी। संस्था की तरफ से मिथक के विपरीत श्राद्ध पक्ष के दौरान रामलीला का मंचन करवाया जा रहा है।

loksabha election banner

पौधरोपण कार्यक्रम

अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से सूर्या एंक्लेव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। जिसमें क्लब के प्रधान संजीव गंभीर तथा क्लब के अन्य पदाधिकारी विशेष रुप से शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

भजन संध्या

सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या रात 7.30 बजे से होगी।

कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन रात 8 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।

फ्री वैक्सीन कैंप

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.