Move to Jagran APP

Jalandhar Today 12th August 2022: हर घर तिरंगा मुहिम के तहत डीसी आफिस में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान; जानें आज और क्या है खास

Jalandhar Today 12th August 2022 डीसी आफिस में हर घर तिरंगा मुहिम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सुबह 10 बजे तहसील कैंप से शुरू होगा। इसके तहत तहसील में आने वाले लोगों को घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

By DeepikaEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 08:38 AM (IST)
Jalandhar Today 12th August 2022: हर घर तिरंगा मुहिम के तहत डीसी आफिस में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान; जानें आज और क्या है खास
जालंधर डीसी आफिस में हर घर तिरंगा मुहिम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 12 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

जागरूकता अभियान

डीसी आफिस में हर घर तिरंगा मुहिम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सुबह 10 बजे तहसील कैंप से शुरू होगा। इसके तहत तहसील में आने वाले लोगों को 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने घर तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

पौधारोपण कार्यक्रम

अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से लायंस भवन लाजपत नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। इसमें क्लब के प्रधान जेपीएस सिद्धू और अन्य पदाधिकारी विशेष रुप से शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।

फ्री वैक्सीन कैंप

15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन होगा। अपाहिज आश्रम एचएमवी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

भजन संध्या

सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या रात 7.30 बजे से होगी।

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: रक्षाबंधन पर 24 घंटे में सात डिग्री गिरा तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.