विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर की किशोरी से राजस्थान में स्लीपर बस में दुष्कर्म, FIR दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 19 Jul 2025 02:11 AM (IST)

एक नाबालिग लड़की के साथ स्लीपर बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान में हुई लेकिन पीडि़ता ...और पढ़ें

जालंधर की किशोरी से राजस्थान में स्लीपर बस में दुष्कर्म,
जालंधर की किशोरी से राजस्थान में स्लीपर बस में दुष्कर्म,

HighLights

  1. राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को जालंधर पुलिस रेफर किया
  2. घटना जून महीने की  रिश्तेदारों से मिलने राजस्थान गई थी किशोरी

 जागरण संवाददाता, जालंधर। एक नाबालिग लड़की के साथ स्लीपर बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान में हुई, लेकिन पीडि़ता के जालंधर निवासी होने के चलते राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को जालंधर पुलिस रेफर कर दिया है।

रिश्तेदारों से मिलने आई थी राजस्थान

बताया जा रहा है कि नाबालिग जून महीने में अपने रिश्तेदारों से मिलने राजस्थान गई थी। सात जुलाई को वह वहां से वापस जालंधर लौट रही थी। रास्ते में स्लीपर बस में उत्तर प्रदेश के बहराइच का निवासी युवक फेरू उसके साथ बैठा था।

 राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज किया

पीड़िता ने बताया कि सफर के दौरान एक जगह बस थोड़ी देर के लिए रुकी और सवारियां नीचे उतर गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक ने उसे डरा-धमका कर बस में ही दुष्कर्म किया। लड़की ने जालंधर पहुंचने के बाद स्वजन को घटना की पूरी जानकारी दी। स्वजन की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज किया।