मॉडल टाउन में दिखा जोश, जुंबा से की सुबह की शुरुआत
समय सुबह के 6 बजे। आमतौर पर मॉडल टाउन के शिवानी पार्क में कुछेक लोग ही सैर व व्यायाम करते हुए नजर आते हैं लेकिन रविवार को कुछ और ही नजारा देखने को मिला।
जागरण संवाददाता. जालंधर : समय सुबह के 6 बजे। आमतौर पर मॉडल टाउन के शिवानी पार्क में कुछेक लोग ही सैर व व्यायाम करते हुए नजर आते हैं लेकिन रविवार को कुछ और ही नजारा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में शहरवासी इकट्ठा हुए और अपनी सुबह की शुरुआत डास व जुंबा से की। मौका था सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशस और जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से करवाए गए मैगा फिटनेस इवेंट वाओ - वीकेंड ऑफ वेलनेस का। इसमें इकट्ठा हुए शहरवासियों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न व्यायाम, योगा, मेडीटेशन आदि करवाया गया। ना केवल व्यायाम बल्कि शहरवासियों ने घुड़सवारी, विभिन्न गेम्स का भी आनंद लिया। एक साथ सभी ने जुंबा, डास, भागड़ा, बॉली एक्स, बैडमिंटन, क्त्रिकेट आदि खेलों में भी हिस्सा लिया। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इस इवेंट का मकसद सभी के फिट रहने के लिए जागरूक करना है। हमें रोजाना अपने शरीर को फिट रखने के लिए समय निकालना चाहिए। अच्छा खाने के साथ साथ रोज व्यायाम भी करें। यहा डीसीपी इंवेस्टिगेशन गुरमीत सिंह, एडीसीपी मनदीप सिंह, एडीसीपी गौतम सिंगला, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशस की को-कन्वीनर परमिंदर कैर चन्नी, एसएचओ विमलकात, एसएचओ ओंकार सिंह, एसीपी दीपिका सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करते हुए फिट रहने का संदेश दिया। कहा कि अगर शहरवासी फिटनेस पर ध्यान देते हुए रोज सैर भी करें तो बीमारिया कोसों दूर भाग जाएंगी। उन्होंने बिगड़ते पर्यावरण के संतुलन को संभालने की बात पर भी जोर दिया। रिपोर्ट : पूजा सिंह