जालंधर के सेंट सोल्जर में स्टूडेंट्स ने मनाया Army Day, पोस्टर बनाकर किया वीर जवानों को सलाम
15 जनवरी को सेना दिवस पर सेंट सोल्जर स्कूल के स्टूडेंट्स ने कोरियोग्राफी से बताया कि देश की सीमा की चौकसी करने वाली भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा है। वतन पर जान न्योछावर करने वाले सैनिकों की याद में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
जालंधर, जेएनएन। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स ने पोस्टर मेकिंग के जरिये सेना दिवस मनाया और देश के वीर जवानों को सैल्यूट पेश किया। सेना दिवस पर स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में देश की सरहद की रक्षा करते शहीद होने वाले सैनिकों नमन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने चेहरे पर तिरंगे बनाकर और सैनिकों के जीवन पर पोस्टर्स तैयार करके उन्हें सैलूट किया। इस मौके पर सेंट सोल्जर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा कहा कि हम सबको भारतीय सेना पर गर्व है। हमारे सैनिक दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं।
छात्रों ने कोरियोग्राफी से बताया कि देश की सीमाओं की चौकसी करने वाली भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा है। देश पर जान न्योछावर करने वाले सैनिकों की याद में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन सेना अपने दम-खम का प्रदर्शन करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धा से याद करती है। इसी दिन सेना की कमान पहली बार एक भारतीय के हाथ में आई थी।
जालंधर के सेंट सोल्जर स्कूल में सेना दिवस पर स्टूडेंट्स ने विशेष पोस्टर तैयार करके देश पर मर-मिटने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
स्टूडेंट्स ने भारतीय सेना के इतहास को दर्शाते हुए बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना के पहले भारतीय चीफ के रूप में वर्ष 1948 में पदभार संभाला था। उन्होंने अंतिम ब्रिटिश कमांडर सर फ्रैंसिस बुचर से कमान हासिल की थी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें