Move to Jagran APP

संगत सिंह नगर गोलीकांड : सूरज व प्रिंस ने पूछताछ में उगला पांचवें आरोपित का नाम, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

जस्सा हत्याकांड के आरोपितों अजय और विजय के परिजनों पर गोलियां चलाने के मामले में पांचवा आरोपित का पता चला है। वह भी इस गोलीकांड में शामिल था। उसने रेकी कर सारी जानकारी बाकी आरोपितों को दी थी।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 04:05 PM (IST)
संगत सिंह नगर गोलीकांड : सूरज व प्रिंस ने पूछताछ में उगला पांचवें आरोपित का नाम, पुलिस जल्द करेगी खुलासा
पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेज दी है।

जालंधर, जेएनएन। बीते दिनों संगत सिंह नगर में रहने वाले के जेल में बंद आरोपितों अजय और विजय के परिजनों पर गोलियां चलाने वाले जस्सा के दोस्त सूरज और दशमेश नगर निवासी प्रिंस उर्फ बिल्ला से रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ की और पांचवें आरोपी का नाम उगलवा लिया। जानकारी के मुताबिक पांचवा आरोपित इस गोलीकांड में शामिल था, जिसका खुलासा दो दिन पहले हुआ। बताया जा रहा है कि पांचवें आरोपित ने रेकी कर सारी जानकारी बाकी आरोपितों को दी थी।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक टीम बनाकर उस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेज दी है। जल्द ही पुलिस  उसकी गिरफ्तारी दिखा कर खुलासा कर सकती है। बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि इस गोलीकांड में चार नहीं बल्कि पांच लोग थे। पांचवें का नाम पता लेने और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अदालत से प्रिंस और सूरज का एक दिन का रिमांड लिया था। दोनों आरोपितों को ही मालूम था कि पांचवां साथी कौन है।

इससे पहले गोलीकांड में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। जिनमें प्रिंस, प्रिंस बिल्ला और उनका साथी गोपी के नाम थे। इसके बाद सूरज की गिरफ्तारी से चार नाम हो गए और अब सूरज और प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद पांचवां नाम भी सामने आया था। थाना-2 के एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि जल्द ही पांचवें साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 14 नवंबर को पुलिस ने संजय सिंह गोली कांड मामले में गोपी और प्रिंस रंधावा को गिरफ्तार किया था। बीते सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले का चौथा आरोपित प्रिंस मंगलवार को गिरफ्तार हो गया था।

जस्सा की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपितों के भाई पर चलाई गोलियां

बीते दिन संगत सिंह नगर में रहने वाली रानी पत्नी सैमुअल मसीह ने बताया था कि 14 तारीख को उसके घर पर दो युवक आए जिन्होंने कहा कि वो उनके बेटे अजय के दोस्त हैं। जैसे ही वो बाहर आए तो उक्त युवकों के साथ दो युवक और थे, जिन्होंने उनको देखते ही गोलियां चलानी शुरु कर दी। वह किसी तरह घर के अंदर भागे और अपनी जान बचाई। रानी ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके में जस्सा नाम के युवक की हत्या हुई थी। उसी आरोप में उसके दोनों बेटे अजय और विजय जेल में बंद हैं। जिस युवक ने उन पर गोली चलाई वो जस्सा का भांजा था। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर गोपी और प्रिंस रंधावा को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल होने वाला बाइक भी बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सूरज और अब प्रिंस उर्फ बिल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.