विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में डेरा बाबा मुराद शाह से माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार की टक्कर से पति पत्नी और बेटी की मौत

Published: Fri, 21 Aug 2026 11:53 PM (IST)

फिल्लौर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से डेरा बाबा मुराद शाह से लौट रहे एक ही परिवार के ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कार की टक्कर से डेरा बाबा मुराद शाह से लौट रहे दंपती व बेटी की मौत।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से डेरा बाबा मुराद शाह से लौट रहे दंपती व बेटी की मौत।

HighLights

  1. डेरा बाबा मुराद शाह से लौट रहे परिवार का भीषण हादसा।

  2. तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मारी, तीन की मौत।

  3. पति, पत्नी और छह साल की बेटी ने गंवाई जान।

संवाद सूत्र, फिल्लौर। नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह में माथा टेक कर शुक्रवार को लुधियाना लौट रहे एक्टिवा सवार पति, पत्नी, छह वर्षीय बेटी व तीन वर्षीय बेटे को गांव हरिपुर खालसा और प्रतापपुरा के बीच तेज रफ्तार कार (पीबी-01सी-9221) ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

इसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति का पैर फ्रैक्चर हो गया। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में तीन वर्षीय बच्चा व कार सवार को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लुधियाना के गांव भामिया निवासी विनय अपनी पत्नी सुमन, बेटी कविशा व बेटे के साथ डेरा बाबा मुराद शाह में माथा टेकने आए थे। साथ में उनके सास-ससुर भी थे। बाद में सास-ससुर मोटरसाइकिल से और दंपती अपने बच्चों के साथ स्कूटी से घर लौटने लगा।

गांव हरिपुर खालसा और प्रतापपुरा के पास कार ने उनको टक्कर मार दी। उन्हें सिविल अस्पताल फिल्लौर लाया गया, जहां डाक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में बच्चे व कार चालक रविंदर सिंह को भी चोटें आई थीं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

रविंदर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से नूरमहल की तरफ जा रहा था कि अचानक एक्टिवा सवारों के साथ उनकी अचानक से टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर थाना फिल्लौर से जांच अधिकारी एएसआइ उमेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

परिवार वालों का आरोप, ड्राइवर ने किया था नशा

पवन कुमार ने कहा कि मृतक सुमन उनकी भतीजी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घायलों के अस्पताल आने पर काफी देर तक किसी ने उन्हें चेक नहीं किया। विनय को बिना इलाज के ही जालंधर रेफर कर दिया।

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कार के ड्राइवर ने नशा किया हुआ था। वह अस्पताल में नशे में घूम रहा था। जांच अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें पता लग जाएगा कि उसने नशा किया था या नहीं।