विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में ज्वेलर की दुकान में महिला के पर्स से गहने निकाल नौसरबाज महिलाएं फरार

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 26 Feb 2021 05:12 PM (IST)

जालंधर के कैंट इलाके में एक ज्वेलर की दुकान में गहने खरीदने आई महिला के पर्स से सोने का कड़ा ...और पढ़ें

जालंधर के रामामंडी में स्नैचिंग का मामला सामने आया है।
जालंधर के रामामंडी में स्नैचिंग का मामला सामने आया है।

जालंधर, जेएनएन। कैंट इलाके के फगवाड़ा रोड स्थित एक ज्वेलर की दुकान में गहने खरीदने आई महिला के पर्स से सोने का कड़ा और एक सोने का सेट निकाल कर नौसरबाज महिलाएं फरार हो गई। सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में जतिदर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सोने के गहने खरीदने के लिए गया था। दुकान पर जाकर वो अपनी कार में बैठा रहा और उसकी पत्नी गहने खरीदने दुकान में चली गई। वहां से उसने एक सोने का कड़ा और एक सेट खरीद लिया, जिसे उसने अपने पर्स में रख लिया। इसी बीच दो और महिलाएं दुकान में आई और गहने देखने लगी। इसी बीच दोनों महिलाएं गहने न लेने की बात कह कर वहां से चली गईं। थोड़ी देर बाद पता चला कि उनकी पत्नी के पर्स से सोने के गहने गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ज्वेलर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है, ताकि आरोपितों का कोई सुराग लग सके।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।