अब एक लाख तक बकाया बिल वालों के कटेंगे कनेक्शन, जालंधर में बिजली विभाग का एक्शन
पावरकॉम जालंधर में 20 हजार से एक लाख रुपये तक के बिजली बिल बकाया वाले 25,257 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा।

अब एक लाख तक बकाया बिल वालों के कटेंगे कनेक्शन (फाइल फोटो)
HighLights
20 हजार से एक लाख बकाया वाले 25,257 कनेक्शन कटेंगे
पावरकॉम को उपभोक्ताओं से 105.97 करोड़ रुपये वसूलने हैं
पहले अस्थायी, दो सप्ताह में भुगतान न होने पर स्थायी कटौती
कमल किशोर, जालंधर। पावरकाम अब 20 हजार से एक लाख तक बिजली बिल बकाया वाले 25,257 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटेगा। एक साल से उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया है।
तीन दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। पहले अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटे जाएंगे। अगर उपभोक्ता दो सप्ताह में बिल जमा नहीं करवाता है तो स्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। 20 से 50 हजार तक बकाया बिल वाले 18,281 उपभोक्ता हैं, जिनसे 58.28 करोड़ व 50 हजार से एक लाख रुपये तक बकाया वाले 6,976 उपभोक्ता हैं, जिनसे 47.69 करोड़ रुपये पावरकाम ने वसूलने हैं।
पिछले दो सप्ताह में पावरकाम ने एक से ढाई लाख रुपये तक बकाया वाले 5,085 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे थे। इनसे 12.51 करोड़ रुपये बिल की रिकवरी की गई। पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी।
- 20 से 50 हजार तक बकाया बिल वाले हैं 18,281 उपभोक्ता
- 50 हजार से एक लाख 50 रुपये का बकाय वाले हैं 6,976 उपभोक्ता
- 25 हजार से ज्यादा लोगों कनेक्शन काटेगा पावरकाम।
- 25 करोड़ का बिजली बिल बकाया घरेलू व कमर्शियल उपभोक्ताओं का
ईस्ट कैंट मॉडल टाउन वेस्ट फगवाड़ा
डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लिस्ट तैयार हो चुकी है। घरेलू व कमर्शियल उपभोक्ताओं का 25 करोड़ का बिल बकाया है। गुलशन चुटानी, डिप्टी चीफ इंजीनियर
