Breaking: भाजपा नेता शीतल अंगुराल और उनके भाई पर किडनैपिंग का केस दर्ज
कमिश्नरेट पुलिस के थाना पांच में इन सबके खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जालंधर, जेएनएन। बस्तियों के विवादों में रहने वाले भाजपा नेता शीतल अंगुराल, उनके भाई राजन अंगुराल व अन्य के खिलाफ नाबालिक को किडनैप करने का केस दर्ज किया गया है। अन्य आरोपितों में जौली, जिनी, दीपा और चिराग शामिल हैं। कमिश्नरेट पुलिस के थाना पांच में इन सबके खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग शिकायतकर्ता करण ने कहा कि वह आरोपित भाजपा नेता शीतल के पास काम करता था। वह काम छोड़ना चाहता था लेकिन शीतल और उसका भाई राजन व अन्य उक्त आरोपित उसे नशे के केस में फंसाने की धमकी देते थे। एक दिन वह उसे जबरदस्ती मुकेरियां ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। उसके बाद वह उसे राजन के दफ्तर में ले आए और वहां पर एक गलत वीडियो भी बनाई।
हाल में जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए थे अंगुराल
भाजपा नेता और एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्याकारिणी के पूर्व सदस्य शीतल अंगुराल और विवादों का चोली दामन का साथ है। अंगुराल सहित दस लोगों को पिछले दिनों थाना भार्गव कैंप पुलिस बस्तियों में जुआ खेलने के आरोप में पकड़ कर थाने ले गई थी। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और करीब दो लाख रुपये की नकदी बरामद की थी। अंगुराल और उनके साथियों पर केस दर्ज कर काफी देर तक उन्हें थाने में ही बिठाया गया था। बाद में वहीं से जमानत दे दी गई थी। हालांकि अंगुराल ने मामले को झूठा करार दिया था। बता दें कि शीतल अंगुराल पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला के करीबी माने जाते हैं। अंगुराल ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की टिकट हासिल करने की कोशिश की थी पर नाकाम रहे थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें