विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ वाहनों की हुई चेकिंग

By Vinay KumarEdited By:
Published: Sat, 19 Jun 2021 02:54 PM (IST)

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ ...और पढ़ें

जालंधर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।
जालंधर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों मंदिर, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों की तलाशी ली गई। इस दौरान डीसीपी नरेश डोगरा के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ देवी तालाब मंदिर के आसपास के इलाके, सोढल मंदिर के आसपास के इलाके और शहर में आने वाले बाहरी वाहनों की चेकिंग की गई है। वहीं डीसीपी नरेश डोगरा का कहना था कि शहर में किसी को भी किसी हाल में कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर शहर के अंदर होने वाले अपराध पर काबू करने का प्रयास किया जाएगा।

वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग की गई

शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए अभियान में वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग भी की गई जिससे यह पता चल सके कि यह वाहन कहीं किसी और के नाम पर नंबर बदलकर तो नहीं चलाया जा रहा इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई

डॉग स्क्वाड भी रहा मौजूद

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में डॉग स्क्वाड भी मौजूद रहा जिसकी सहायता से पुलिस ने हर आने जाने वाले व्यक्ति और सार्वजनिक स्थान की चेकिंग की गई।