Move to Jagran APP

Positive India: लद्दाख लौट रही बीमार लड़की के लिए मसीहा बनी जालंधर देहात पुलिस, आधी रात को कराया इलाज

छात्रा मध्य प्रदेश से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्थित अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 05:09 PM (IST)
Positive India: लद्दाख लौट रही बीमार लड़की के लिए मसीहा बनी जालंधर देहात पुलिस, आधी रात को कराया इलाज
Positive India: लद्दाख लौट रही बीमार लड़की के लिए मसीहा बनी जालंधर देहात पुलिस, आधी रात को कराया इलाज

जालंधर, जेएनएन। मध्य प्रदेश से लद्दाख लौट रही एक लड़की के लिए जालंधर देहात पुलिस मसीहा बन गई। जालंधर में लड़की की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डीएमसी लुधियाना में उसका इलाज कराया और फिर ठीक होने‌ के बाद घर के लिए रवाना कर दिया।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश से 54 विद्यार्थियों का ग्रुप दो बसों में वापस लौट रहा था। रात के वक्त नेशनल हाईवे पर वह खाना खाने रुके, जहां तकरीबन रात 11 बजे ग्रुप में शामिल फातिमा की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना तुरंत जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी नवजोत सिंह माहल को दी गई। उन्होंने तुरंत फिल्लौर थाने के एसएचओ मुख्तियार सिंह को निर्देश दिया कि लड़की को तुरंत मेडिकल मदद मुहैया करवाई जाए। इसके बाद एसएचओ लड़की को लेकर डीएमसी लुधियाना पहुंचे जहां उसका इलाज कराया गया। फिर, तड़के 3:30 बजे लड़की को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जिसके बाद ग्रुप में शामिल कर उसे लद्दाख के लिए रवाना कर दिया गया।

छात्रा ने की पुलिस की सराहना

फातिमा ने पंजाब पुलिस के मददगार कदम की सराहना की। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि मुश्किल वक्त में लड़की की मदद करने से पुलिस को बड़ी संतुष्टि मिली है। इन विद्यार्थियों की मदद कर पुलिस भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.