Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में पुलिस का एनकाउंटर, गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के दो गुर्गों को दबोचा

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 12:03 PM (IST)

    जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर जालंधर में कोई बड़ी वारदात करने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों ने जम्मू में एक सब इंस्पेक्टर की हत्या भी की थी।

    Hero Image
    जालंधर में गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलने की खबर है। कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के दो गुर्गों को एनकाउंटर के दौरान पकड़ा है।

    जालंधर कमिश्नर की सीआइए स्टाफ टीम के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह कंबोज और उनकी टीम ने गैंगस्टर की सूचना पर रेड की। पुलिस को देखकर गैंगस्टर ने गोली चला दी जिसके बाद करीब 10 गोलियां आमने-सामने चली हैं।

    पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपित जालंधर में कोई बड़ी वारदात करने के लिए आए बताए जा रहे हैं। एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर भी गोलियां चलाई गई हैं।

    जालंधर में किसी वारदात को अंजाम देने आए थे आरोपी 

    जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौके पर पहुंची। गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपितों ने जम्मू में एक सब इंस्पेक्टर की हत्या भी की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- डल्लेवाल के समर्थन में 100 किसान करेंगे भूख हड़ताल, खनौरी बॉर्डर पर 96 दिन से जारी है आमरण अनशन

    जालंधर में भी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई और दोनों आरोपित पकड़े गए।

    सब इंस्पेक्टर को गोला मारक हत्या मामले में वांछित 

    पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार दोनों आरोपित कठुआ में सब इंस्पेक्टर दीपक को गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित हैं।

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी है और दोनों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों के पास से दो पिस्टल मिले हैं, दोनों विदेशी हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने पिस्तौल कहां से लिए।

    इसके अलावा जालंधर में किस वारदात को अंजाम देने आए थे, इस बारे में भी पता लगाया जाएगा। दोनों आरोपितों की बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है जिस पर वह जालंधर आए थे।

    वही यह भी बताया जा रहा है कि दोनों आरोपितों को जालंधर में उनके साथियों ने शरण देनी थी। अब वह किसके पास जा रहे थे, इस बारे में पुलिस पता लगाकर उसे भी गिरफ्तार करेगी।

    यह भी पढ़ें- नशा तस्करों के खिलाफ CM मान के बुलडोजर एक्शन को हाई कोर्ट में चुनौती, कार्रवाई को बताया SC के आदेश के खिलाफ