Move to Jagran APP

जालंधर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बढ़ी सख्ती, पुलिस ने काटे चालान; बांटे मास्क

जालंधर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को भी पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाया। सुबह से ही पुलिस लोगों मास्क पहनने के लिए प्रेरित करती रही और साथ ही बिना मास्क पहने घर से निकले लोगों के चालान काटती रही।

By Vikas KumarEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 01:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 02:02 PM (IST)
जालंधर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बढ़ी सख्ती, पुलिस ने काटे चालान; बांटे मास्क
शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

जालंधर, जेएनएन। शहर में बढ़ रहे कोरोना की खेत में से लोगों को बचाने के लिए पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को भी पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाया। सुबह से ही पुलिस लोगों मास्क पहनने के लिए प्रेरित करती रही और साथ ही बिना मास्क पहने घर से निकले लोगों के चालान काटती रही।

loksabha election banner

वहीं डीसीपी नरेश डोगरा ने एसीपी ट्रैफिक अरविंद सिंह भल्ला के साथ बीएसएफ चौक पर विशेष अभियान चलाया। उन्होंने हसदा वसदा एनजीओ के साथ मिलकर बिना मास्क पहने निकले लोगों को रोक रोक कर मास्क बांटे। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए अपना बचाव रखना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जितनी मर्जी सख्ती कर ले लेकिन जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे तब तक कोरोना पर रोक नहीं लगाई जा सकती। उधर पुलिस ने बाजारों में भी जाकर बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे। इसके अलावा शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

 

यह भी पढ़ेंः जालंधर के साईदास स्कूल में रात को महिला के साथ था प्रिंसिपल, लोगों ने बाहर से लगा दिया ताला; पुलिस के भी छूटे पसीने

यह भी पढ़ेंः अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम

यह भी पढ़ेंः बुआ के लड़के से हुआ प्यार, महिला ने पति को मारने के लिए करवाया काला जादू; उसके बाद जो हुआ.. पुलिस भी हैरान

यह भी पढ़ेंः लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी FIR, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड

यह भी पढ़ेंः Moga Firing Case: दूसरी लड़की की भी मौत, सरपंच के बेटे ने चलाई थी प्रेमिका व उसकी बहन पर गोली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.