विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के लम्मा पिंड में घरों में घुसी पुलिस, नशेड़ियों को पकड़ने के लिए चलाया सर्च ऑपरेशन

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 16 Apr 2021 02:56 PM (IST)

बताया जा रहा है कि इन इलाकों में नशेड़ी नशा करके वारदातों को अंजाम देते हैं। उन पर लगाम लगाने ...और पढ़ें

जालंधर के लम्मा पिंड के एक घर में जांच करती हुई पुलिस। जागरण
जालंधर के लम्मा पिंड के एक घर में जांच करती हुई पुलिस। जागरण

जालंधर, जेएनएन। लम्मा पिंड के लोगों में उस समय दहशत फैल गई जब गलियों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पहुंचते ही पुलिस ने लोगों के घरों, खाली प्लाट, शमशानघाट की तलाशी ली। इससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत फैल गई। बाद में पता चला कि पुलिस ने क्षेत्र में नशेड़ियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था।

जानकारी देते हुए थाना रामा मंडी की पुलिस के एएसआइ बलविंदर सिंह व एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक कई इलाकों की चेकिंग की गई है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में नशेड़ी नशा करके वारदातों को अंजाम देते हैं। उन पर लगाम लगाने के लिए ही पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लम्मा पिंड, काजी मंडी, भीम नगर, बलदेव नगर, धानकीया मोहल्ला के अलावा कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ेंः पंजाब के चर्च में बेटी के इलाज के लिए ईसाई बना मुंबई का ब्राह्मण परिवार, मौत के बाद हिंदू संगठनों ने करवाई घरवापसी