Move to Jagran APP

जालंधर में घर से सहेली की जन्मदिन पार्टी के लिए निकली नाबालिग अगवा, केस दर्ज

रविदास नगर के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 17 अक्टूबर को सहेली के जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में वह वापस नहीं लौटी। उसका आरोप है कि कोई उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:44 PM (IST)
जालंधर में घर से सहेली की जन्मदिन पार्टी के लिए निकली नाबालिग अगवा, केस दर्ज
पिता का आरोप है कि बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। महानगर में घर से सहेली के जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए निकली नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया है। इसका पता तब चला जब सुबह गई बेटी शाम तक घर नहीं लौटी। पहले परिवार के लोग तलाशते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अब इस मामले में पुलिस को शिकायत कर दी गई है। थाना डिवीजन नंबर एक में अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का पर्चा दर्ज कर लिया गया है।

loksabha election banner

मूल रूप से बिहार के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह रविदास नगर में रहता है। उसकी नाबालिग बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। गत 17 अक्टूबर को बेटी ने उन्हें कहा कि आज उसकी सहेली का जन्मदिन है। उसे सहेली को गिफ्ट देना है। इसके लिए उन्होंने बेटी को 150 रुपये दे दिए। सुबह करीब 11 बजे वह पैसे लेकर जन्मदिन की बात कह घर से निकल गई। इसके बाद वो घर नहीं लौटी। बेटी वापस नहीं आई तो वो उसकी तलाश में सहेली के पास गए तो वहां भी उसका पता नहीं चला। उनकी बेटी के पास मोबाइल है लेकिन वह भी अब स्विच ऑफ आ रहा है।

उन्होंने आसपास व करीबियों के अलावा उसकी सहेलियों व सहपाठियों के यहां भी पता किया लेकिन लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी को कोई आरोपित शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.