पैसे डबल करने का झांसा दे ठगे थे 8 लाख, जालंधर में सवा साल बाद किन्नर सहित दो पर केस
जालंधर में जमशेर खास के गांव खेड़ा के रंजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि किन्नर सरोज कुमारी और राजेश कुमार ने उसे पैसे डबल करने का झांसा दिया था। उसने उन्हें चेक से 8.85 लाख रुपये दिए थे। जब धोखाधड़ी का पता चला तो वे उसे धमकी देने लगे।
जालंधर, जेएनएन। सवा साल पहले जमशेर खास के गांव खेड़ा में रहने वाले रंजीत सिंह से 8.85 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने किन्नर सरोज कुमारी और होशियारपुर प्रह्लाद नगर के रहने वाले राजेश कुमार के पर केस दर्ज किया है। थाना सदर की पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। किन्नर सरोज जमशेर खास के ही मोहल्ला नीमवाला की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें - Post Matric Scholarship: कोर्ट का पुलिस को आदेश, सीटी इंस्टीट्यूट में प्रदर्शन करने वालों पर लो एक्शन
रंजीत ने पुलिस को बताया था कि उसने आरोपितों को चेक के जरिये ही सारा पैसा दिया था। सवा साल में पुलिस ने बैंक अकाउंट की जांच की और आरोप साबित होने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रंजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि सरोज कुमारी और राजेश कुमार ने उसे पैसे डबल करने का झांसा दिया था। रुपये ऐंठने के दोनों मुकर गए। उसने उन्हें 8.85 लाख रुपये चेक के जरिए दिए थे। पैसे देने के बाद ना तो उसे डबल करके पैसे वापस किए गए ना ही उसका मूल लौटाया गया। जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, लेकिन आरोपित उसे धमकियां देने लगे थे।
बैंक अकाउंट डिटेल से पकड़ी धोखाधड़ी
इसके बाद उसने थाना सदर की पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू और बैंक के सारी डिटेल निकलवाई। डिटेल से यह साबित हो गया कि उन दोनों ने उससे पैसे लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुट गई है।