जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, मकसूदां में भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार
जालंधर में पुलिस ने मकसूदां इलाके में की छापेमारी भारत श्रीलंका मैच पर सट्टा लगा रहे 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई लैपटॉप मोबाइल और नकदी भी बरामद की गई है। एक कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:45 PM (IST)
जासं, जालंधर। सीआईए स्टाफ वन की टीम ने मकसूदां इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ की टीम ने यहां छापामारी करके भारत श्रीलंका मैच पर सट्टा लगा रहे चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें शहर का एक बड़ा बुकी भी शामिल है। पुलिस ने मौके से कई लैपटॉप, मोबाइल और नकदी बरामद की है। एक कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। सट्टेबाजों के कई साथी मौके से फरार हो गए हैं। पकड़े गए सट्टेबाजों की डिटेल पुलिस ने खंगालने शुरू की है। मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल, पुलिस ज्यादा खुलासा नहीं कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें