विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेदर कांप्लेक्स में करियाना स्टोर मालिक के घर से चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, सामान भी बरामद

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 15 Apr 2021 09:45 AM (IST)

आरोपितों की पहचान लेदर कांप्लेक्स निवासी सुरिंदर कुमार अजय कुमार व विक्रम कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है। ...और पढ़ें

पिछले दिनों लेदर कांप्लेक्स के करियाना स्टोर मालिक के घर चोरी की घटना पुलिस ने सुलझा ली है।
पिछले दिनों लेदर कांप्लेक्स के करियाना स्टोर मालिक के घर चोरी की घटना पुलिस ने सुलझा ली है।

जालंधर, जेएनएन। लेदर कांप्लेक्स में रहने वाले करियाना स्टोर मालिक के घर में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान लेदर कांप्लेक्स निवासी सुरिंदर कुमार, अजय कुमार व विक्रम कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से 47 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, लैपटाप, एयरपैड, आइफोन बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि करियाना व्यापारी सुखविंदर कुमार उर्फ काका ने बीते दिनों शिकायत दी थी कि वह रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि चोरों ने ताले तोड़ कर अंदर से हजारों की नकदी, गहने और कीमती सामान चुरा लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

रेकी कर वारदात अंजाम देते  थे आरोपित

जांच में सामने आया है कि आरोपित रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि तीनों लेदर कांप्लेक्स में किराये पर रहते थे। उनके मकान मालिक जीवन ने उसकी पुलिस वेरीफिकेशन करवाए बिना ही उनको अपने यहां किराये पर रख लिया था। जीवन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।