Move to Jagran APP

जालंधर कैंट में एनआरआइ के बेटे का हत्यारा गिरफ्तार, एक ही लड़की को पसंद करने के कारण ईर्ष्या में की हत्या

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की गई। इसमें पता चला कि अरमान और आरोपित लड़का केवी-4 में एक साथ पढ़ते थे। स्कूल में दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे। आरोपित ने ईर्ष्या में अरमान की हत्या कर दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:17 PM (IST)
जालंधर कैंट में एनआरआइ के बेटे का हत्यारा गिरफ्तार, एक ही लड़की को पसंद करने के कारण ईर्ष्या में की हत्या
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मर्डर केस सुलझाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जालंधर छावनी, जेएनएन। जालंधर कैंट में एनआरआइ के बेटे के कत्ल के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने चौबीस घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने अरमान के नाबालिग दोस्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अरमान केंद्रीय विद्यालय-4 में 12वीं में पढ़ता था। उसके पिता फ्रांस में काम करते हैं जबकि हत्या के वक्त उसकी मां बेटी के साथ हिमाचल प्रदेश गई थी।

loksabha election banner

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की गई। इसमें पता चला कि अरमान और आरोपित लड़का केवी-4 में एक साथ पढ़ते थे। अरमान की एक लड़की के साथ दोस्ती थी, वह भी नाबालिग थी। हत्या करने वाला आरोपित लड़का भी उस लड़की को पसंद करता था, जिस वजह से वह अरमान से ईर्ष्या करने लगा था।। इसलिए उसने अरमान का कत्ल करने की साजिश रची। उसने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। उसने घर में घुसकर पहले अरमान पर क्रिकेट बैट से हमला किया और फिर उसका गला घोंट दिया। उन्होंने कहा कि आरोपित भी नाबालिग है, इसलिए उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि इस केस को 24 घंटे के अंदर सुलझाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.