Move to Jagran APP

जालंधर में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, बैग से 250 ग्राम गांजा भी मिला

जालंधर पुलिस ने गांजा सप्लाई के आरोप में न्यू राजेंद्र नगर का नरेंद्र कुमार उर्फ बाबा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे ढाई सौ ग्राम गांजे के साथ लेदर कांप्लेक्स स्थित नाला के पास से गिरफ्तार किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 05:44 PM (IST)
जालंधर में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, बैग से 250 ग्राम गांजा भी मिला
जालंधर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। पंजाब पुलिस के तमाम दावों के बाद भी जिले में नशा तस्करी और सप्लाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गांजा सप्लाई करने निकले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित न्यू राजेंद्र नगर का नरेंद्र कुमार उर्फ बाबा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

थाना प्रभारी गगन दीप सिंह सेखों ने बताया कि एसआई महावीर सिंह और रेशम सिंह गश्त के दौरान लेदर कांप्लेक्स में गंदा नाला के पास निकल रहे थे। इस दौरान वहां पर शक के आधार पर एक बाइक सवार को रोका गया, लेकिन वो वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया। उसके पास से मिले थैले में से ढाई सौ ग्राम गांजा मिला। जांच में सामने आया कि नरेंद्र उर्फ बावा नशा सप्लाई करने वाला तस्कर है और गांजा सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है।

नेटवर्क का पता लगाएगी जालंधर पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि बाबा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि उसे नशा सप्लाई लेने वाला कौन था और उसे सप्लाई किसने दी थी। उन्होंने बताया कि उसके साथियों के बारे में पता लगा कर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.