बस्तियों में चल रहा था दड़ा-सट्टा और जुआ, भाजपा नेता अंगुराल सहित आधा दर्जन गिरफ्तार
मामले में भाजपा के दलित मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर के नेता रह चुके शीतल अंगुराल सहित आधा दर्जन नेताओं को पकड़कर पुलिस थाने ले गई है।
जालंधर, जेएनएन। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने भाजपा नेता व एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्याकारिणी के पूर्व सदस्य शीतल अंगूराल सहित दस लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दड़ा-सट्टा और जुआ एक बस्ती में खेला जा रहा था। जिस इमारत में जुआ चल रहा था वह इमारत भी शीतल के करीबी किसी गोले नाम के युवक की बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक थाना डिवीजन नंबर पांच में अभी कार्रवाई चल रही है।
पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों सहित मौके से दो लाख 590 रुपये की नकदी भी बरामद की है। अन्य आरोपितों की पहचान बलदेव राज, कपिल कुमार, अतुल कुमार, दीपक,सुखप्रीत सिंह, नवीन महाजन, अजय वर्मा,विवेक महाज और कीर्ती के रूप में हुई है, जबकि दो आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि काला संघिया रोड पर स्थित एक घर में जुआ खेल जा रहा है। इस पर पुलिस ने देर शाम मौके पर रेड की। पुलिस ने मामले सभी आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट, सहित आईपीसी की धारा 188, एपीडैमिक एक्ट व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्त के तहत केस दर्ज कर लिया है
शीतल अंगुराल भाजपा एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रहे हैं और भाजपा नेता भी हैं। जालंधर में दलित नेता के रूप में यह अपनी पहचान बनाने को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। वह पूर्व भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद उन्हें एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया था। अंगुराल विजय सांपला के काफी करीबी नेताओं में शुमार है। जालंधर में बस्तियों की राजनीत में काफी एक्टिव भी रहे हैं और जालंधर के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट को लेकर भी दावेदारी करते रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें