Move to Jagran APP

नशा तस्करों के खिलाफ जालंधर पुलिस की दबिश, शाहकोट में सवा किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जालंधर पुलिस के अभियान को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब शाहकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर सवार दो अफीम तस्करों को सवा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 12:26 PM (IST)
नशा तस्करों के खिलाफ जालंधर पुलिस की दबिश, शाहकोट में सवा किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शाहकोट पुलिस ने दो तस्करों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

जालंधर, [अखंड प्रताप]। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जालंधर पुलिस के अभियान को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब शाहकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर सवार दो अफीम तस्करों को सवा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोगा के कोट इसे खान थाने के तलवंडी के रहने वाले कारज सिंह और गुरसाब सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शाहपुर थाने के एसआई बलकार सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार रात उन्होंने सतलुज दरिया पुल पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान उन्हें मोगा के धर्मकोट से आती एक कार दिखाई दी। शक होने पर जब पुलिस की टीम ने कार रोककर कार में बैठे दोनों युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से पैंट के अंदर छुपा कर रखी सवा किलो अफीम बरामद हुई। अफीम को लिफाफे में भर कर रखा हुआ था। पुलिस ने दोनों ही आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की पूछताछ कर रही है कि वह अफीम कहां से लेकर आए थे और इसकी डिलीवरी किसे देने जा रहे थे। इसके साथ ही पुलिस इन आरोपों का आपराधिक इतिहास खंगालने में भी जुटी हुई है, ताकि तस्करों की चेन का पता लगाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.