जालंधर के शाहकोट में एक किलो हेरोइन व पिस्टल के साथ तीन लोग गिरफ्तार
जालंधर के शाहकोट इलाके में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक किलो हेरोइन और पिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पहले से भी केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है।
By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 05:01 PM (IST)
जालंधर, जेएनएन। जिले के शाहकोट इलाके में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक किलो हेरोइन और पिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पहले से भी केस दर्ज हैं। आरोपित वरना गाड़ी में हेरोइन ला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आ रहे थे और कहां सप्लाई करनी थी। इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियों हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें