Corona Virus: प्रीत नगर में PG में रह रहे संदिग्ध छात्र को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया
छात्र पिछले कई दिनों से बुखार जुखाम खांसी आदि से पीड़ित था। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। उसके एक साथी को भी आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
जालंधर, जेएनएन। थाना नई बारादरी पुलिस ने एक प्रीत नगर के राजिंदर नगर में पीजी में रहते एक छात्र को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है। यह छात्र पिछले कई दिनों से बुखार, जुखाम, खांसी आदि से पीड़ित था। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। उसके एक साथी को भी आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
पुलिस को छात्र के साथियों ने ही उसके अस्वस्थ होने और कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण दिखने पर सूचना दी थी। इसके बाद थाना नई बारादरी प्रभारी जीवन सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पहुंची और बीमार छात्र और उसके एक साथी को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पीजी में रहते बाकी छात्रों को
सेहत विभाग की टीम की ओर से सुरक्षित मास्क, ग्लव्स आदि उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर राजिंदर नगर के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रहे। दुबके रहे।
बता दें कि गोराया के विरकां गांव में मंगलवार को ही जिले के पहले तीन कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन्हें फिल्लौर सिविल अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें