Move to Jagran APP

जालंधर में लोग घरों में दीपमाला करके मनाएंगे भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस

भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सोमा गिल ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से समाज की रक्षा करने के लिए पर्व को घरों में मनाने का फैसला लिया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 03:55 PM (IST)
जालंधर में लोग घरों में दीपमाला करके मनाएंगे भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस
जालंधर में लोग घरों में दीपमाला करके मनाएंगे भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस

जालंधर, जेएनएन। शहर के लोग इस बार 31 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस घरों में दीपमाला करके और प्रसाद का भोग लगाकर मनाएंगे। यह फैसला रविवार को भगवान वाल्मीकि मंदिर रस्ता मोहल्ला में शहर के विभिन्न भगवान वाल्मिकि संगठनों की बैठक में लिया गया। भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी पंजाब और पंजाब यूथ वाल्मीकि सभा के तत्वाधान में एकत्रित हुए संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की हिदायतों के मुताबिक प्रकट दिवस मनाने पर सहमति दी।

loksabha election banner

इस दौरान भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सोमा गिल ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से समाज की रक्षा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण वाल्मीकि भाईचारा जिला प्रशासन की हिदायतों के मुताबिक ही प्रकट दिवस मनाएगा। मुख्य संरक्षक राजेंद्र सभ्रवाल और विनोद जोशी ने कहा कि प्रकट दिवस सभी अपने घरों में दीपमाला करके और विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करके भगवान वाल्मीकि जी को भोग लगाकर मनाएंगे। इसके लिए समूह भाईचारे का आह्वान किया गया है।

सेंट्रल वाल्मीकि सभा के मनी गिल और करण थापर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के चलते ही इस वर्ष शहर में कोई भी मेला या फिर शोभायात्रा नहीं निकाली गई। सभी वाल्मीकि संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। इस अवसर पर उनके साथ गोलू हंस, गौरव हंस, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा से अनिल हंस, अनजान संगीत पार्टी राजू अनजान, भीम सेना रिंकू भट्टी, विजय अटवाल, हरजिंदर, मोहित शर्मा, तरुण गिल, साहिल हंस, राजेंद्र कुमार, दीपक भट्टी, हैप्पी, राजीव लूथर, डेनियल, दमन, मोहित कल्याण, लक्की शिमला, भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी पंजाब के चेयरमैन नवल किशोर, उप प्रधान अरुण कुमार मणि, शहरी प्रधान रॉकी मनचंदा, रिंकू बैंस, सोनू नाहर, साजन संगर, शुभम, अरुण सहोता, रोशी लूथर, मनीष कल्याण व पंजाब यूथ वाल्मीकि सभा से प्रधान रिक्की लूथर मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.