यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हीरो हैं जालंधर वाले... बीच चौक में पलटा आटो पल में किया सीधा, बचाई सवारियों की जान, देखें तस्वीरें
बुधवार को प्रेस क्लब चौक के पास कार की टक्कर से सवारियों से भरा एक आटो पलट गया। इस बीच ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। शहर के लोगों ने जता दिया कि वे असली हीरो हैं। उन्होंने बड़ी दिलेरी दिखाई है। बुधवार को प्रेस क्लब चौक के पास कार की टक्कर से सवारियों से भरा एक आटो पलट गया। इस बीच चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग यह देख तुरंत सबकी जान बचाने के लिए दौड़े। एक बाद एक जुड़ते गए और सबने मिलकर जोर लगाकर आटो को सीधा कर दिया। तुरंत कार्रवाई से पलटे आटो में फंसी सवारियों की जान बच गई। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।
यह भी पढ़ें - पंजाब में बर्थ सर्टिफिकेट में बड़ी राहत, 15 साल से ज्यादा उम्र होने पर भी दर्ज होगा नाम
दरअसल, बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक आटो सवारियां भरकर बस स्टैंड से कंपनी बाग जा रहा था। प्रेस क्लब चौक के पास ऑटो को वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने साइड से टक्कर मार दी। इसके कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर पलट गया।

जालंधर के प्रेस क्लब चौक पर बुधवार दोपहर पलटा आटो लोगों ने मिलकर सीधा किया और सवारियों की जान बचाई।
चार सवारियां मामूली रूप से घायल
इस दौरान ऑटो में बैठी 4 सवारियां भी मामूली रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने जब होते देखा तो दौड़कर सड़क पर पलटे हुए ऑटो को सीधा कर दिया। कुछ देर मशक्कत करने के बाद 10-12 लोगों ने ऑटो सीधा कर दिया। इसके बाद ऑटो में फंसी सवारियां बाहर निकाली।

कार चालक भाग निकला
मौके पर मौजूद लोगों ने आटो को टक्कर मारने वाले कार चालक को भी पकड़ने की कोशिश की। कुछ लोग उसके पीछे दौड़े हालांकि वह तब तक कंपनी बाग चौक की तरफ भाग गया था। पीछा किए जाने पर उसने कार भगा ली और फरार हो गया। फिलहाल, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
