विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के पठानकोट चौक पर लड़की का पर्स छीन भागा लुटेरा, लोगों ने दबोचकर खूब धुना

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 05 Mar 2021 03:58 PM (IST)

पठानकोट चौक पर एक लड़की मकसूदां जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान चुंगी की तरफ ...और पढ़ें

जालंधर के पठानकोट चौक पर लोगों ने स्नैचर को दबोचा है।
जालंधर के पठानकोट चौक पर लोगों ने स्नैचर को दबोचा है।

जालंधर, जेएनएन। महानगर में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे ही एक मामले में पठानकोट चौक पर लड़की का पर्स छीन कर भाग रहे एक लुटेरे की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरी ओर आरोपित युवक खुद को बेकसूर बता रहा है।

चश्मदीदों की मानें तो पठानकोट चौक पर एक लड़की मकसूदां जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान चुंगी की तरफ से आए एक बाइक सवार युवक ने उसका पर्स छीन लिया और भागने की कोशिश करने लगा। तभी स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इससे बाइक सवार लुटेरा घबरा गया और थोड़ी दूर जाने के बाद उसकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - UP से पंजाब तक बाहुबली पर लड़ाई, दोनों सरकारें आमने-सामने, जानें मुख्‍तार अंसारी पर सियासत का सच

वीरवार को शहर में हुई थी दो वारदातें

बता दें कि वीरवार को भी शहर में दो स्नैचिंग की वारदातों में लुटेरों ने महिलाओं को शिकार बनाया था। पहले मामले में अवतार नगर में बच्चों के साथ सैर कर रही महिला के गले से बाइक सवार झपटमार सोने की चेन छीन भाग गए थे। उधर, बस्ती मिट्ठू में स्नैचर पैदल जा रही महिला की बालियां छीन ले गए थे। दोनों ही मामलों में झपटमार भागने में सफल रहे थे।