यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मां से नहाने जाने की बात कह सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, मौत
जालंधर के सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज कश्मीर सिंह ने बाथरूम की खिड़की ...और पढ़ें

जासं, जालंधर। जालंधर के सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज कश्मीर सिंह ने बाथरूम की खिड़की से कूदकर की आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले ही उसे सीने में इन्फेक्शन और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
घटना करीब तीन बजे की है। कश्मीर सिंह (30) निवासी पंडोरी कपूरथला को पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वीरवार को दोपहर बाद उसने मां से नहाने जाने की बात कही। इसके बाद कश्मीर बाथरूम में चला गया जबकि उसकी मां बाहर इंतजार करने लगी। बाद में कश्मीर सिंह बाथरूम की खिड़की से बाहर कूद गया। टेलिफोन के तारों में फंसने से वह उनमें उलझ कर नीचे गिरा। हालांकि बाद में शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई।
