विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला टीचर को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था नवोदय विद्यालय का प्रिंसिपल, मना करने पर दी यह सजा

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 28 May 2021 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 02:04 PM (IST)

जालंधर के कोट किशन चंद में रहने वाली जम्मू के एक स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने जालंधर पुलिस को ...और पढ़ें

एक स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने नैतिकता को ताक पर रख दिया।
एक स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने नैतिकता को ताक पर रख दिया।

जालंधर, जेएनएन। आज स्कूलों में नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, वहीं एक स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने नैतिकता को ताक पर रख दिया। जालंधर के कोट किशन चंद में रहने वाली जम्मू के एक स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने जालंधर पुलिस को स्कूल के प्रिंसिपल, एक टीचर और प्रिंसिपल के ड्राइवर पर धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए। महिला थाना में आरोपित प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय, वसोहली, जिला कठुआ, जम्मू निवासी एसके शास्त्री, स्कूल के टीचर सुशील कुमार और प्रिंसिपल के ड्राइवर जगदीश लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला टीचर ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल और टीचर आए दिन उसे परेशान करते थे। उस पर आरोप लगाते थे कि उसका स्कूल के छात्रों के साथ संबंध है। वह उसे स्कूल से निकालने की धमकी देते और कहते कि वह उसे स्कूल में बर्दाश्त नहीं कर सकते। जब वह इसका विरोध करती तो उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए कहते। इससे वह परेशान हो गई थी। उसने मना कर दिया और छुट्टी लेकर जालंधर आ गई।

कुछ दिनों बाद वह अपने भाई के साथ स्कूल ज्वाइन करने के लिए गई तो प्रिंसिपल ने उसे स्कूल से निकाल दिया। इसके बाद उसने जालंधर महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठा कर बातचीत की। जब वह थाने से बाहर आई तो वहां पर प्रिंसिपल ने उसे कहा कि यदि उसकी शर्तें मान लेती तो थाने की नौबत न आती। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें