जालंधर के काला संघिया रोड पर कालोनी पर चलाई डिच, शिकायत के बाद तोड़ी सड़कें
जालंधर नगर निगम ने गांव धालीवाल में एक कालोनी पर कार्रवाई की है। जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बुधवार को भी कार्रवाई की थी और राम मंडी से सटे बोलीना गांव में अवैध कॉलोनी पर डिच चलाई गई थी।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने काला संघिया रोड पर गांव धालीवाल में एक कालोनी पर कार्रवाई की है। कॉलोनी में सड़क बनाने का काम चल रहा था लेकिन शिकायत के बाद कालोनी की सड़कें तोड़ दी गई हैं। काला संघिया रोड पर कई अवैध कालोनियों विकसित हो चुकी हैं। इस रोड पर बन रही कालोनियों का ज्यादा इलाका जालंधर डवलपमेंट अथारिटी के तहत ही आता है। निगम के इलाकों में भी कलोनियां विकसित हुई हैं लेकिन राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं होती। जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बुधवार को भी कार्रवाई की थी और राम मंडी से सटे बोलीना गांव में अवैध कॉलोनी पर डिच चलाई थी।
आनलाइन कालोनी पर निगम ने की कार्रवाई
हाउस की मीटिंग में चर्चा में आई आनलाइन कालोनी पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। यह कॉलोनी एक कांग्रेसी पार्षद की मदद से इंग्लैंड में बैठे एक व्यक्ति ने विकसित की है। हाउस की मीटिंग में इसका मुद्दा उठाने के बाद करोल बाग एरिया में रंधावा कॉलोनी के नाम से विकसित की जा रही कालोनी पर निगम ने पिछले दिनों चुपचाप कार्रवाई कर दी। अवैध कॉलोनी की डील और प्लानिंग आनलाइन कॉलोनी के रुप में चर्चित है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें