Move to Jagran APP

जालंधर में मनोज अरोड़ा ने संभाला जिला प्लानिंग बोर्ड का पदभार, सांसद चौधरी भी बधाई देने पहुंचे

जालंधर में मनोज अरोड़ा ने शनिवार को जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर सांसद चौधरी संतोख सिंह भी बधाई देने पहुंचे। पूर्व चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी के करीबी माने जाने वाले अरोड़ा की पत्नी अरुणा अरोड़ा भी पार्षद हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 01:26 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 01:26 PM (IST)
जालंधर में मनोज अरोड़ा ने संभाला जिला प्लानिंग बोर्ड का पदभार, सांसद चौधरी भी बधाई देने पहुंचे
जिला प्लानिंग बोर्ड का पदभार संभालते मनोज अरोड़ा व साथ में मौजूद सांसद चौधरी संतोख सिंह।

जालंधर, जेएनएन। जिला प्लानिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन मनोज अरोड़ा ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। इस दौराम सांसद चौधरी संतोख सिंह भी मौजूद रहे। गत बुधवार को पंजाब सरकार ने सीनियर कांग्रेस नेता मनोज आरोड़ा को प्लानिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। पूर्व चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी के करीबी माने जाने वाले अरोड़ा की पत्नी अरुणा अरोड़ा भी पार्षद हैं। वह लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं।

loksabha election banner

जिला प्लानिंग बोर्ड जालंधर के चेयरमैन पद पर नियुक्ति लंबे अरसे से रुकी हुई थी। सभी जिलों के चेयरमैन नियुक्त कर दिए गए थे लेकिन जालंधर के चेयरमैन पद पर नियुक्ति रुकने से चर्चाओं का बाजार गर्म था। बता दें कि मनोज अरोड़ उस समय भी सुर्खियों में रह चुके हैं, जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ अकाली दल का दामन थाम लिया था। हालांकि पांच साल बाद वह दोबारा कांग्रेस में लौट आए। 

चेयरमैन मनोज के कांग्रेस भवन पर लगे बोर्ड से सांसद की फोटो गायब

सांसद चौधरी संतोख सिंह के विरोधी चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी के खास मनोज अरोड़ा को यह पद के बाद शहर की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इस बात का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है कि मनोज अरोड़ा के कांग्रेस भवन पर लगे बधाई वाले बोर्ड पर सांसद चौधरी संतोख सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के कार्यवाहक प्रधान बलदेव सिंह देव और देहाती के प्रधान सुखविंदर सिंह सुखा लाली की फोटो नहीं है।

यह भी पढ़ेंः जालंधर के राजनगर में सुबह-सुबह पुलिस की रेड, घर से दरवाजे बंद कर आधे घंटे चला सर्च आपरेशन; जानिए क्या था मामला

यह भी पढ़ेंः जालंधर में शांतिप्रिय ढंग से चल रही सेना में भर्ती रैली, कोविड-19 से बचाव का रखा जा रहा विशेष ध्यान

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.