जालंधर में पेड़ से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत
किशनगढ़ के पास गांव नौगजा में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक सूरज की मौत हो गई। मोटरसाइकिल का ...और पढ़ें
-1790608561712_m.webp)
हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
किशनगढ़ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दुखद मौत।
संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, युवक की जान गई।
मृतक 30 वर्षीय सूरज था, परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार किया।
संवाद सूत्र, किशनगढ़। गांव नागज्जा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चौकी किशनगढ़ पुलिस स्टेशन करतारपुर के एएसआइ हरदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात मोटरसाइकिल सवार 30 वर्षीय युवक की गांव नौगजा के सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव की जांच की और मृतक के स्वजनों की पहचान की।
मृतक की पहचान सूरज पुत्र रोहन प्रसाद निवासी छुटकीमुठ, पटना, बिहार, हाल निवासी बुलंदपुर, जालंधर के रूप में हुई। यह हादसा मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ने और पेड़ से टकराने के कारण हुआ।
मृतक के पिता रोहन प्रसाद, माता रेखा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए, जिन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई न करने और पोस्टमार्टम कराने से मना किया। शव को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया।
