जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला संकीर्तन मंडली ने किया सुंदरकांड का पाठ, खूब चला भजनों का दौर
जालंधर में धार्मिक संस्थाओं द्वारा प्रार्थना सभा तथा संक्षिप्त आयोजन कर इस संकट से मुक्ति पाने को लेकर कामना की जा रही है। इस क्रम में फ्रेंड्स कॉलोनी वडाला चौक में महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से सुंदरकांड का पाठ किया गया।
जालंधर, जेएनएन। कोरोना महामारी को लेकर जहां सरकारी तथा प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं धार्मिक संस्थाओं द्वारा प्रार्थना सभा तथा संक्षिप्त आयोजन कर इस संकट से मुक्ति पाने को लेकर कामना की जा रही है। इस क्रम में फ्रेंड्स कॉलोनी वडाला चौक में महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए भगवान से इससे मुक्ति दिलाने को लेकर प्रार्थना की। इसके उपरांत निरंतर भजनों का दौर चला।
जिसमें मूर्ति तारा देवी मंदिर मिटठा बाजार महिला संकीर्तन मंडली की अध्यक्ष नीरू कपूर ने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत कीजिए। इस दौरान उन्होंने 'अब संकट कर दो दूर प्रभु' तथा 'दुख हरणी मां पहाड़ों वाली' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। नीरू कपूर ने कहा कि महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते केवल मंडली की सदस्य ही शामिल हो रही है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को घर बैठकर प्रभु का सिमरन करने का आह्वान किया गया है। आरती पूजा के उपरांत सात्विक भोजन का प्रसाद वितरित किया गया। कमेटी सदस्यों की तरफ से नीरू कपूर को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तृप्ता मेहरा, महिंद्र जगी, सुदर्शना गुप्ता, सुशील अरोड़ा, सीमा अरोड़ा, सुमन बजाज, मोनिका शर्मा, ममता सोनी, राजविंदर कौर, अंजलि अरोड़ा, पलक अरोड़ा, सोनिया, दमन कपूर तथा भूमि मौजूद थे।
------------------
यह भी पढ़ेंः लायलपुर खालसा कालेज में को-करिकुलर गतिविधियां करवाईं
जालंधर। लायलपुर खालसा कालेज फार वूमेन के कंप्यूटर साइंस विभाग ने को-करिकुलर गतिविधियां करवाईं। असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी सोनी इन गतिविधियों की संचालक थी। बीवाक सेमेस्टर-दो की जैसमीन ने पहला, बीएससी आइटी सेमेस्टर दो की गुंजन ने दूसरा, लगन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डा. नवजोत ने मेधावी छात्रओं को प्रोत्साहित किया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें