घर छोड़कर गई पत्नी को पति करने लगा तंग, शातिर तरीके से भेजे अश्लील मैसेज
जालंधर में घरेलू विवाद के बाद छोड़ कर जा चुकी पत्नी को फेक फेसबुक आइडी बना कर तंग करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस पति की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जालंधर, जेएनएन। विवाद के बाद छोड़ कर जा चुकी पत्नी को फेक फेसबुक आइडी बना कर तंग करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपित पति की तलाश में छापेमारी कर रही है।
थाना पांच की पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि एक व्यक्ति उसे अलग-अलग आइडी से अश्लील मैसेज भेजता है। वह एक आइडी ब्लाक करती है तो दूसरी से मैसेज आ जाता है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि बस्ती गुजां का रहने वाला जयराज, जो महिला का पति था, मैसेज भेज रहा था। महिला ने बताया था कि वह अपने पति के साथ दो साल रही, जिसके बाद उनका लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया और वो अलग रहने लगी। थाना पांच के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
कस्बा जंडियाला मंजकी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस चौकी जंडियाला के इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि रंधावा मसंदां निवासी 25 वर्षीय सागर अपने ससुरालियों से मिलने जंडियाला आया था। स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर गिरा देखा जंडियाला चौकी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को प्राथमिक सेहत केंद्र जंडियाला लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों के अनुसार सागर का अपने ससुराल परिवार से झगड़ा चल रहा था, जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें