जालंधर के HMV ने टेक्नालाजी व मल्टीमीडिया विषय पर लगाया वेबिनार, छात्राओं को Startup की दी गई जानकारी
जालंधर के हंसराज महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित वेबिनार में छात्राओं को आई.टी. की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही इंटरएक्टिव सेशन में उन्होंने छात्राओं को स्टार्ट-अप की भी जानकारी दी गई।
जालंधर, जेएनएन। शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग, मल्टीमीडिया द्वारा इंडस्ट्री अकादमिया इंटरफेस के अन्तर्गत प्रिंसिपल डा. अजय सरीन के निर्देशानुसार जावा एप्लीकेशंस विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर रिसोर्स पर्सन एवरग्रीन पब्लिकेशंस के मैनेजर और आईटी विशेषज्ञ इंजीनियर सर्वेश चोपड़ा उपस्थित थे। प्रिंसीपल डा. अजय सरीन ने रिसोर्स पर्सन और अन्य प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कोविड-19 के समय में टेक्नालाजी के महत्व के बारे में बताया और कहा कि आधुनिक तकनीक के कारण ही कोविड-19 के दौर में हम आनलाइन माध्यम से बातचीत कर पाए हैं।
कम्यूनिटी कालेज कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल ने कहा कि इस वेबिनार सीरीज का उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां इंडस्ट्री व छात्राएं एक-दूसरे से सीधे संचार कर सकें। उन्होंने वर्तमान समय में मल्टीमीडिया की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इंजीनियर सर्वेश चोपड़ा ने जावा की महत्ता पर बात की तथा कहा कि युवाओं को इसके टूल्स का प्रयोग बेहतरी के लिए करना चाहिए। उन्होंने जावा प्रोग्रामिंग करके भी दिखाई जिसका प्रयोग एंड्राइड एप्लीकेशन्स विकसित करने में होता है। इस सेशन से छात्राओं को आई.टी. की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों की जानकारी मिली। इंटरएक्टिव सेशन में उन्होंने छात्राओं को स्टार्ट-अप की भी जानकारी दी। अंत में वेबिनार कोआर्डिनेटर आशीष चड्ढा ने उनका धन्यवाद किया। वेबिनार के संचालक श्री ऋषभ धीर थे। इस अवसर पर लवलीश व मानसी भी उपस्थित थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें